रचनाकार

अब झंडे में नहीं झलकता जनता का दर्द

( मनोज कुमार सिंह प्रवक्ता )

हजारों पंजीकृत राजनीतिक दल ,
और जितने तरह के राजनीतिक दल
उतने तरह के लाल, पीले, नीले, हरे
एक रंगी, द्विरंगी और बहुरंगी झंडे
पर किसी झंडे में ,
न तो जनता का दर्द दिखाई देता है,
न आम जनमानस की आम समस्याएं।
आज हर झंडे बहुराष्ट्रीय कम्पनियो के विज्ञापन की तरह हो गये हैं,
आज झंडे में झलकने लगी हैं,
जातियों कुल कुनबे खानदान और मजहब की पहचान,
अब झंडों से नहीं आती,

सिद्धांत विचार और विकास की खुशब ,
अपनी जाति कुल कुनबे मजहब में जरूर जोश जगाते हैं झंडे ,
पर सम्पूर्ण समाज में बदनुमा बदबूॅदार
और बदरंग होते जा रहे हैं।
हर झंडे के बगल में चमकदार कुर्ता पैजामा पहने एक रौबदार नेता
जिसकी कद-काठी का ख्याल रखते हुए झंडे की डिजाइनिंग
पोस्टर की पोस्चरिंग की जाती है
और नेता का रुतबा ऊंचा रहे
उसी हिसाब-किताब से
होर्डिग की हैंडलिंग की जाती हैं।
इन सभी झंडो में जनता का झंडा कौन सा है
किसी को पता ही नहीं चलता हैं।
जब जनता अपने विवेक से
अपना झंडा बुलंद करने लगेगी
तब सच्चा जनतंत्र आ जायेगा।
अब तो जिस झंडे में भय और भ्रष्टाचार मिटाने की इच्छाशक्ति हो,
जिस झंडे में गरीबी ,भूखमरी बेरोजगारी कुपोषण मिटाने का संकल्प हो ,
उसी झंडे को गहराई और गम्भीरता से पहचाना जाए,
और वही नगर-नगर,डगर-डगर
हर गली कूंचे हर घर पर फहराया जाए

मनोज कुमार सिंह प्रवक्ता
बापू स्मारक इंटर कॉलेज मऊ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *