अपना जिला

मऊ में पुरानी रंजिश में युवक के साथ जमकर हुई मारपीट, युवक गंभीर रुप से घायल

मऊ के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मोलनागंज में देर रात बाजार से सामान लेकर जा रहे युवक की मुसीबत उस समय बढ़ गई, जब वो बाजार से सामान खरीद कर घर जा रहा था।

तभी खाकीबाबा की कुटी के पास जैसे ही वो पहुंचा, वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे लोगों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *