अपना जिला

मऊ पुलिस की गिरफ्त में फिर आया एक गांजा तस्कर

मऊ जिले की पुलिस ने एक बार फिर नशे का कारोबार करने वाले एक गिरोह के सदस्य को धर दबोचा है…अभी कुछ दिनों पहले भी मऊ पुलिस ने गांजा तस्करों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया था अब एक बार फिर मऊ की कोपगंज पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस को करीब 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। इतना ही नहीं आरोपी के पास से पुलिस को एक चाकू भी मिला है। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्त में लेकर पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस इस केस को पुराने गांजा तस्करी के उस पुराने मामले से भी जोड़ कर देख रही है। जिसमें कुछ दिन पहले भी जिले की पुलिस ने लाखों का गांजा और कुछ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। अब देखना होगा पुलिस महकमा गांजा तस्करी की इस पूरी गुत्थी को कैसे सुलझा पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *