दुधिया रोशनी से जगमगाएगा मऊ शहर का बंधा रोड
मऊ। नगर पालिका क्षेत्र स्थित संगत घाट से बख्तावरंगज रोड तक लगभग 86.51 लाख रुपये की लागत से निर्मित 07 मी0 लम्बे गैल्वनाइज्ड पोल लगाकर अण्डर ग्राउण्ड केबिल के माध्यम से 70 वाट एल0ई0डी0 लाइट लगाने के कार्य का लोकार्पण वार्ड सभासदों की उपस्थिति में आज नगर पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी के हाथों सम्पन्न हुआ।

वार्ड सभासदों मुनौवर अब्दुल गफूर, अबरार अहमद, शफीकुर्रहमान,नसीम, विपिन कुमार सिंह ने इस मौके पर पालिकाध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। वार्ड सभासदों ने पालकी का स्वागत करते हुये नगर को उन्नति के मार्ग पर ले जाने हेतु उनके प्रयासों को सराहते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में हमारा नगर तेजी से प्रगति कर रहा है।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने नगरवासियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि हम सब मिलकर मऊ नगर को स्वच्छ, सुन्दर एवं आदर्श नगर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
उन्होंन कहा कि नगर में हर प्रकार की बुनियादी एवं नागरिक सुविधायें उपलब्ध हों इसके लिये मैं सतत प्रयासरत् हूँ। उन्होंने बताया कि आज का यह लोकार्पण नगर की उन्नति में अत्यन्त महत्वपूर्ण है क्यों कि ये लोकार्पण शहर की बस्तियों को नगर के मुख्य मार्गों से जोड़ने व एल0ई0डी0 लाइट लगाकर नगर के मार्गों एवं रास्तों को प्रकाशमय बनाने के मेरे प्रयास का मूर्त रूप है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर को पूरी तरह से आस पास की बस्तियों को जोड़कर आवागमन को सम्बद्ध, सुदृढ़ एवं प्रकाशमय बनाने के मेरे प्रयास में और तेजी आयेगी जो नगरवासियों के लिये बड़ी उपलब्धि साबित होगी।
इस अवसर पर सभासदों के अलावा बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे.

