जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता मे सरस्वती शिशु मंदिर ने लहराया परचम
रतनपुरा मऊ। केशव शिक्षा समिति मऊ के तत्वधान में विद्या भारती के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता भीमराव अंबेडकर स्टेडियम मऊ में आयोजित की गई। जिसमें मऊ जनपद के सभी सरस्वती शिशु मंदिर विद्या मंदिर के विद्यालयों के 150 से अधिक भैया बहनों ने प्रतिभाग किया । इस प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर दोहरीघाट , सरस्वती शिशु मंदिर घोसी ,सरस्वती शिशु मंदिर कोपागंज, सरस्वती शिशु मंदिर मोहम्मदाबाद गोहाना, तथा सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुरा ने प्रतिभाग किया ।इस प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स के सभी खेलों का आयोजन किया गया ।सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुरा के भैया बहनों का प्रदर्शन सबके आकर्षण का केंद्र बना रहा ।अकेले सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुरा के भैया बहनों ने कुल 52 पुरस्कार जीते जिनमें 29 प्रथम पुरस्कार 19 द्वितीय पुरस्कार तथा 4 तृतीय पुरस्कार शामिल रहा। रतनपुरा के भैया रितेश , राज गुप्ता , आदित्य कुमार तथा बहन वन्दना यादव , सोनाली शर्मा अकांक्षा यादव तथा प्रिन्सि यादव ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चार-चार खेलो मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला प्रमुख महेंद्र नाथ तिवारी द्वारा सभी भैया बहनों को पुरस्कृत किया गया । सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुरा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर रतनपुरा के प्रधानाचार्य सोनू कश्यप ने बच्चों को आशीर्वाद दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । जनपद के खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित छात्र प्रांत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए 20 अक्टूबर को महर्षि अरविंद इंटर कॉलेज कसया कुशीनगर को प्रस्थान करेंगे । विद्यालय के प्रबंधक परशुराम सिंह तथा विद्यालय समिति के सदस्य विनोद गुप्ता तथा अरविंद खरवार ने बच्चों से मिलकर उनको बधाई दी ,तथा आगे होने वाले खेलों के लिए शुभकामनाएं दी ।

