अपना जिलाखास-मेहमान

मऊ के संजीव बने नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय में असिस्टेंट डायरेक्टर

■ आल इंडिया में मिला 27 वां रैंक, परिजन गदगद

मऊ। जनपद के अल्लीपुर गांव निवासी मनोज कुमार सिंह व श्रीमती मुन्नी सिंह के पुत्र संजीव सिंह को नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय में असिस्टेंट डायरेक्टर का पद मिलते ही परिवार सहित गांव के लोगों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। शुरू से ही संजीव सिंह पढ़ने में मेघावी रहे हैं । वे हाईस्कूल व इंटर नगर के फातिमा स्कूल से 85% के साथ पास हुए तथा ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरा किये। उन्होंने नेहरू केंद्र युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर ऑल इंडिया में 27 वां वां रैंक प्राप्त किया है। उनकी पहली पोस्टिंग मध्य प्रदेश के शाहजहांपुर में हुई है। उनके इस कामयाबी पर उनके शुभचिंतकों दोस्तों ने उन्हें बधाई दी है। उनकी एक बहन और दो भाई हैं। संजीव सिंह सबसे छोटे हैं। बधाई देने वाले में प्रमुख रूप से नवीन सिंह यादव, सर्वेश गुप्ता, अमन पाठक, सत्यजीत सिंह, सोहराब अली, प्रदीप सिंह, बृजेश यादव, शुभम, आशीष सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *