अपना जिला

घोसी तहसीलदार की मौजूदगी में पांच गांव का ड्रोन कैमरे से सर्वे

Mau news

घोसी/मऊ। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण स्वामित्व योजना से संबंधित ग्राम खत्रीपार, दौलतपुर ,बनगावा ,कैलवर खालसा व जमीन कैलवर में रविवार को घोसी तहसीलदार पीसी लाल श्रीवास्तव की उपस्थिति में ड्रोन कैमरे द्वारा पांचों गांवों का सर्वे कराया गया । जिससे घरौनी का कार्य पूर्ण हो सके और उनका भूमि प्रमाण पत्र बन सके। जिसके माध्यम से वे अपनी जमीन का मालिकाना हक प्राप्त कर सकें ।
तहसीलदार पीसी श्रीवास्तव ने बताया की गावो में ड्रोन कैमरे से सर्वे करा कर आबादी, आदि भूमि की स्थिति जानकर, सरकार के निर्देशानुसार घरौंदी तैयार किया जायेगा। इस से विवाद कम होगा।
कार्यक्रम में नायाब तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी, पूर्व ग्राम प्रधान खत्रीपार कालिका चौहान ग्राम प्रधान दौलतपुर रवि कुमार, लेखपाल शरद कुमार यादव, लेखपाल शिव प्रताप यादव आदि ग्राम के संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *