व्यापारी नेता व बसपा नेता अजय साहू पर लाठी-डंडे से हमला
रतनपुरा/ मऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं साहूपुर के पूर्व ग्राम प्रधान अजय कुमार गुप्त को कतिपय लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से आहत कर दिया है। उन्होंने घटनास्थल से भाग करके किसी तरह से अपनी जान बचाई।
बताया जाता है कि साहूपुर ग्राम पंचायत में शिवधन खरवार का निधन हो गया था, जिसका पूछार करने के लिए अजय कुमार गुप्ता अपने घर से 7:30 बजे के लगभग निकले थे ,अभी वे गांव के ही लाल बचन राजभर के दरवाजे के पास पहुंचे ही थे कि मौजूदा ग्राम प्रधान अपने लाव लश्कर के साथ मौजूद थे ,और उन्होंने पहले अजय कुमार गुप्ता को भद्दी भद्दी गालियां दी, और फिर अपने साथियों समेत अजय कुमार गुप्त को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया । उन्होंने किसी तरह से भाग करके अपनी जान बचाई, और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को हिरासत में लेकर के पूछताछ कर रही है। मामला चुनावी रंजिश का बताया जाता है। घायल अजय कुमार गुप्ता का पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण करा करके उनका उपचार कराया है। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुरा कस्बा के व्यापारियों का एक दल हलधरपुर थाने पर पहुंचकर के घायल व्यापारी का हाल-चाल लिया। उधर पुलिस ने व्यापारी नेता अजय साहू तथा साहूपुर के ग्राम प्रधान को जेल भेज दिया।

