पुण्य स्मरण

डॉ0 राम उजागिर पाण्डेय के कृत्यों को नही भूला जा सकता:डॉ0 सरफ़राज़ अहमद

कोपागंज/ मऊ। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के जनक फार्मेसी रत्न एवं आजीवन फार्मेसी एवं फार्मेसिस्टो के लिए समर्पित स्वर्गीय डाक्टर राम उजागिर पाण्डेय के१८वी पुण्य तिथि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोपागंज पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनके कृत्यों पर प्रकाश डाला गया एवं उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस अवसर पर मऊ जनपद के चीफ फार्मासिस्ट डॉ0 सरफ़राज़ अहमद(उपाध्यक्ष फार्मासिस्ट फेडरेशन आफ यूपी) ने कहा कि स्व0 डॉ0 राम उजागिर पाण्डेय जी सदैव फार्मासिस्टों की लड़ाई लड़ते रहे हैं वे आजीवन सोते, जागते फार्मासिस्टगण के उत्थान के लिए सपने ही नहीं देखा अपितु अपना पूरा जीवन इस संवर्ग को समर्पित कर दिया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के ऐसे कर्मठ, जुझारू व्यक्तित्व के धनी,डॉ0 राम उजागिर पाण्डेय के अनुकर्णीय कार्यों को भुला नही जा सकता है वे हमेशा से दिन दुःखियों एवं संगठन की प्रगति के लिए कटिबद्ध रहे हैं।
इस अवसर पर उनके कृत्यों को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी थी।श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ट फार्मासिस्ट डॉक्टर महेन्द्र कुमार यादव, डॉक्टर राजीव अकेला, डा0 सुनील चौधरी, डॉ0अदनान आज़मी सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारियों ने डॉ0 राम उजागिर पाण्डेय को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *