अपना जिला

पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के प्रतिनिधि रहे मुजाहिद का 1.50 करोड़ का मकान कुर्क

मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों की मुसीबतें कम होती नहीं दिखती। मऊ और बाराबंकी जिले की पुलिस ने संगठित अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अपने अभियान 17.05.2023 को राजस्व टीम व बड़ी संख्या में बाराबंकी व मऊ पुलिस बल की मौजूदगी में, मऊ सदर के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी व (आईएस 191) गिरोह के सहयोगी तथा पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के पूर्व में विधायक प्रतिनिधि रहे अभियुक्त मो0 सुहैब मुजाहिद पुत्र मो0 इजहारुल हसन निवासी जमालपुर मिर्जापुर थाना घोसी मऊ हाल पता सदियापुर थाना करेली जनपद प्रयागराज जनपद मऊ द्वारा अपराध से अर्जित कस्बा खाश मलिकटोला जमालपुर मिर्जापुर थाना घोसी मऊ स्थित आबादी गाटा संख्या 1042 जो आबादी श्रेणी 6(2) की भूमि है के आंशिक भाग 135.1 वर्ग मीटर भूमि व उस पर निर्मित मकान कुल कीमत (लगभग 01 करोड़ 50 लाख रुपये कीमती) को अंतर्गत धारा 14 (1) गैंगेस्टर एक्ट के अर्न्तगत बाराबंकी व मऊ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कुर्क किया गया।
पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई के बाद जारी अपने प्रेस नोट में बताया कि मु0अ0सं0 287/22 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी से सम्बन्धित मामले में अभियुक्त मो0 सुहैब मुजाहिद द्वारा संगठित अपराध से धनोपार्जन कर अचल सम्पत्ति अर्जित की गयी है। मुजाहिद गिरोह सरगना मुख्तार अंसारी द्वारा गिरोह की सक्रिय सदस्य है जो विगत 10-12 वर्षों से अपराध में सक्रिय होने के साथ ही साथ गैंग लीडर मुख्तार अंसारी के अपराधिक कृत्यों में सम्मलित रहा है।
पुलिस का कहना है कि अपराध के अलावा उसके परिजन के पास आय का ऐसा अन्य कोई ज्ञात श्रोत नही है। जिससे की यह अवधारण की जा सके कि उक्त आय से उक्त भूमि क्रय कर मकान निर्माण के लिये धन आया हो।
पुलिस के इस कार्रवाई से एक बार फिर लोग सकते में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *