मऊ में यूपी सरकार के मंत्री एके शर्मा, जगह-जगह स्वागत, जगह-जगह कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा बुधवार को अपने गृह मऊ जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।
● सर्वप्रथम उन्होंने प्राचीन शीतला माता मन्दिर में पूजन अर्चन किया।
● तद्पश्चात उन्होंने प्रकाश हास्पिटल में ब्लड डोनेट करने वाले लोगों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
● दोपहर में उन्होंने सुसज्जित हो रहे मऊ बस स्टैण्ड का निरीक्षण किया एवं वहां से जुड़ी अपनी यादों को बयां किया।
● उसके बाद उन्होंने मऊ सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम हाउस के पास सगे संबंधियों को बैठने के लिए कक्ष एवं सबमर्सिबल पम्प, ट्रामा सेंटर, ब्लड कम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण किया।
● जिलापंचायत कार्यालय में विभिन्न विकास से जुड़ी हुई परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात की एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया।
● शाम को जनपद स्तरीय अधिकारियों, ऊर्जा विभाग, नगर विकास विभाग की कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक ली।




