मई व जून में मऊ न्यायालय प्रातः 07 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक खुलेगा

मऊ। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अनुपालन में सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, मऊ से आख्या आहूत की गयी। महामंत्री सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, मऊ द्वारा यह सर्वसम्मति से निर्णय लेकर प्रस्ताव पारित किया गया कि माह मई व जून- 2022 में न्यायालय/ कार्यालय का कार्यावधि माह मई व जून में समय पूर्वान्ह 07.00 बजे से अपरान्ह 01.00 बजे तक कर दिया जाए। अत: उच्च इलाहाबाद के अनुपालन में जनपद न्यायालय मऊ माह मई व जून 2022 में प्रातःकालीन कार्यालय का समय पूर्वान्ह 06.30 से अपरान्ह 01.30 बजे तक तथा न्यायालय का समय पूर्वान्ह 07.00 बजे से अपरान्ह 01.00 बजे का निर्धारित किया जाता है। भोजनावकाश पूर्वान्ह 10.30 बजे से 11.00 बजे का होगा।

