अपना जिला

कोरोना : मऊ में राशन, मेडिकल, अस्पताल खुलेंगे, बाकि दुकान रहेंगे बंद

■ अनावश्यक घरों से न निकले बाहर, जरुरत पड़ने पर ही निकलें

मऊ। पूरे जनपद में धारा 144 लागू है और इसका सख्ती से पालन किया जायेगा उल्लंघन करने वाले किसी भी किमत पर बख्शे नहीं जायेंगे। पूरे जनपद में 31 मार्च तक लाक डाउन के आसार दिख रहे। हालांकि अभी अधिकारिक रुप से लाक डाउन की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ऐतिहातन के तौर पर जिलाधिकारी ने राशन, सब्जी, मेडिकल, अस्पताल इत्यादि को छोड़ अन्य सभी प्रतिष्ठानों बंद करने एवं छोटी-बड़ी वाहनों पर रोक लगा दिया है। जरुरत पड़ने पर वाहन का प्रयोग कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों से अपील की गई है कि आवश्यक वस्तुओं के अलावा बाकी दुकाने न खोली जाए। लोग अपने घरों में रहें। संक्रमण को फैलने से रोकने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि जनता कर्फ्यू के बाद अचानक फिर लोगो का हुजूम सड़को और बाजारों में देखने को मिला अगर यही हाल रहा तो मऊ जिले को भी लॉक डाउन करना पड़ेगा, साथ ही राशन की जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि पीएम के आहवान के बाद रविवार को मऊ जनपद में जनता कर्फ्यू का लोगो ने भरपुर सहयोग किया। जनवासियों ने कोरोना वायरस को मात देने के लिए एक दिन का जनता कर्फ्यू लगाया था, जिससे पूरे दिन दुकान, माॅल एवं बाजार बंद होने से सड़को पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। जनता कर्फ्यू लगने से लोग पूरे दिन अपने-अपने घरों में रहे। जनपदवासियों का सहयोग मिलने से डीएम-एसपी ने लोगों की सराहना किया। लेकिन सोमवार की सुबह होते ही कुछ लोगो ने अपनी-अपनी दुकान खोल दिये। दुकान खुलने से सावर्जनिक स्थानों पर भीड़ एकत्रित होने लगी, जिससे फिर से असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस पर डीएम ने दुःख जताया और 31 मार्च तक सभी दुकानों बंद करने का आदेश दिया। इस समस्या को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डब्ल्यू एचओ द्वारा घोषित किये गये महामारी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लोगो को लगातार जागरुक किया जा रहा है औरे घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है। मऊ की जनता ने यह साबित करत दिया कि हम कितने जागरुक है। जनता कफर के दूसरे दिन ही दुकाने खुलने की जानकारी होने पर उन्होंने प्रशासन को भेजकर 31 मार्च तक दुकाने बंद कराया। कहा कि आवश्यक पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें और अनावश्यक कही भी भीड़ न लगाये। कहा कि जनता कुछ दिन और संयम बरते और अपनी क्षमता का परिचय देें। कहा कि जनपद में पूरी तरह से छोटे वाहनों पर रोक लगा दी गई है और राशन, मेडिकल, अस्पताल इत्यादि खुलेंगे रहेंगे, बाकि सारे प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि कुछ लोग वेवजह घर से घूमने टहलने के लिए बाजारों के लिए निकल पड़ रहे है जबकि बार-बार यह कहा गया है जरूरत पड़े तभी घर से निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *