खास-मेहमान

MAU की बेटी नेहा MBA की पढ़ाई के लिए जाएंगी लन्दन

( आनन्द कुमार )

मऊ। चलो कुछ सपने बुनते हैं, कुछ अलग कर गुजरते हैं, लिखते हैं इतिहास ऐसा, विश्व शिखर में भारत को रचते हैं। कुछ ऐसा ही सपना लिए मऊ की बेटी और रतनपुरा ब्लाक के मेउड़ी की बहू नेहा सिंह ब्रिटेन ( लंदन ) को जाने वाली हैं। वहां वे एमबीए की पढ़ाई कर भारत का नाम रोशन करेगी। आपको बताते चलें की जिले के रतनपुरा ब्लाक के मेउड़ी कला गांव निवासी आगरा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर राज किशोर सिंह की पुत्र वधू नेहा सिंह का ब्रिटेन स्थित लीड्स विश्वविद्यालय में एमबीए के लिए चयन हुआ है। उनके चयन का समाचार सुनते ही परिजन, शुभचिंतक, मित्रों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। नेहा सिंह प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही हैं। इन्होंने हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट देव पब्लिक स्कूल सहादतपुरा से प्रथम स्थान से प्राप्त की हैं। उच्च शिक्षा पूर्वांचल विश्वविद्यालय से हुई उसके पश्चात पुणे स्थित इंटरनेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट में प्रवेश लिया तथा वहां पर विशेष स्थान प्राप्त करने पर उनका चयन ब्रिटेन स्थित लीड्स विश्वविद्यालय, हेडिंग्ले के लिए हुआ। नेहा सिंह 27 सितंबर को लंदन के लिए प्रस्थान करेंगी। नेहा सिंह के पति बलवन्त सिंह कनाडा की कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। बलवंत सिंह के भाई बृजेश सिंह शिक्षा संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं उनकी भाभी मोनिका सिंह हिंदी विषय में पीएचडी कर रही है।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से डॉ केडी मिश्रा, डॉक्टर चंद्रशेखर शर्मा, डॉक्टर शेर बहादुर सिंह, डॉ अशोक कुमार सिंह, एसपी यादव, बीआर मीना, पत्रकार फतेहबहादुर गुप्ता, डॉक्टर विश्व कांत गुप्ता, प्रोफेसर अरशद, डॉक्टर केपी तिवारी, नेहा सिंह के परिवारिक सदस्यों में राजेश सिंह, बृजेश सिंह दिनेश सिंह, संजीव सिंह, राजीव सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *