Uncategorized

MAU की दीपशिखा एसडीएम तो श्वेता बनी ट्रेजरी ऑफिसर

रतनपुरा /मऊ। UPSC की परीक्षा परिणाम घोषित होने वाला दिन क्षेत्र के लिए काफी गौरवशाली रहा । पीसीएस की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा कर रतनपुरा प्रखंड की दो बेटियों ने क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया ।  एक ने उपजिलाधिकारी का पद तो दूसरी ने ट्रेजरी ऑफिसर का पद पाया । स्थानीय क्षेत्र के भुङसुरी ग्राम पंचायत निवासी दीपशिखा सिंह जो वर्तमान में पीजी कॉलेज गाजीपुर में भूगोल विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने 56 वां रैंक प्राप्त कर उपजिलाधिकारी के पद पर कब्जा जमाया है । दीपशिखा सिंह के पिता ओमप्रकाश सिंह स्नातकोत्तर विद्यालय बस्ती में अर्थशास्त्र  के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं । दीपशिखा सिंह ने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है । दीपशिखा सिंह की प्राथमिक शिक्षा बस्ती में एवं उच्च शिक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से हुई है, इनका परिवार प्रारंभ से ही प्रतिभाशाली रहा है । उनकी इस सफलता पर संपूर्ण क्षेत्र में हर्ष का माहौल है ।
 दूसरी तरफ विकासखंड के साहूपुर ग्राम पंचायत निवासी श्वेता सिंह सुपुत्री जंग बहादुर सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2018 की परीक्षा में सफल होकर ट्रेजरी ऑफिसर के पद पर चयनित हुई है। श्वेता सिंह की शिक्षा अमेठी में शिव प्रताप इंटर कॉलेज से बारहवीं तक प्रथम श्रेणी में हुई है । उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। तथा उन्होंने इलाहाबाद केजीएस वार्ड संस्थान से इस परीक्षा हेतु कोचिंग कर तैयारी की। श्वेता के पिता जंग बहादुर सिंह एक किसान है, उनकी माता श्रीमती मीना सिंह अब इस दुनिया में नहीं है । श्वेता के बाबा शिव प्रसाद सिंह लगभग 35 वर्ष तक साहूपुर गांव के ग्राम प्रधान पद पर काबिज रहे । वर्तमान में श्वेता की चाची रंजना सिंह साहूपुर की ग्राम प्रधान है । श्वेता ने यह सफलता अपने कठिन परिश्रम एवं समर्पण के बल पर पहली बार में ही प्राप्त की है । श्वेता की सफलता से परिवारी जनों सहित संपूर्ण गांव एवं विकासखंड के लोगों में खुशी व्याप्त है । श्वेता की सफलता पर उसके पिता जंग बहादुर सिंह एवं उसके चाचा पूर्व प्रधान श्री राम सिंह ने उसे बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *