गरीब मरीजों को UP सरकार की मदद
उत्तर प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की मदद की है…राज्य सरकार ने सूबे के अलग-अलग जिलों के करीब 150 लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की है…ताकि वो अपना इलाज कराकर स्वस्थ हो सकें…पीड़ित मरीजों में गंभीर बीमारियों से ग्रसित 147 व्यक्तियों को 92 लाख 99 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है…जिसमें ज्यादातर लाभार्थी कैंसर, हृदय, किडनी और लिवर से संबंधित बीमारियों से ग्रसित हैं…द्वारा जिन लाभार्थियों की सहायता की गई है, उनमें गोंडा से सईया बानो, देवरिया से श्रीमती बेचनी देवी और कानपुर नगर से राम बहादुर के अलावा कई और लोग शामिल हैं

