Uncategorized

सिद्धेश्वर महादेव के दरबार में मनोज सिन्हा! जम्मू कश्मीर का पूर्ण रूप से भारत में विलय के लिए मांगा आशीर्वाद

गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर आयोजित महाशवरात्रि पर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दर्शन पूजन कर इमानदारी पूर्वक दायित्व निर्वहन व जम्मू कश्मीर का पूर्ण रूप से भारत में विलय के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा। गौरतलब हो कि सिद्धपीठ हथियाराम मठ पीठाधीश्वर व जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि की महानिशा में चारो प्रहर असंख्य पार्थिव शिवलिंग का पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिद्धपीठ स्थित बृद्धम्बिका देवी दर्शन पूजन के बाद मनोज सिन्हा मंच पर पहुंचे। जहां उन्होंने पीठाधीश्वर भवानीनंदन यति व भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद की कामना किया। विदित रहे कि पिछले कुछ दिनों से पूर्वांचल प्रवास के दौरान मनोज सिन्हा अपने गृह जनपद में विभिन्न देवस्थलों पर दर्शन पूजन कर रहे हैं। इसके बाद समाजवादी पार्टी द्वारा चुनाव आयोग को पत्र भेजकर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया गया। इस पर मनोज सिन्हा ने कहाकि वह अपने व्यक्तिगत कार्यक्रम के तहत जनपद में कुल देवता व अन्य प्रमुख तीर्थ स्थानों पर अनुष्ठान पूजन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *