अपना जिलाखास-मेहमान

उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बने मनोज जायसवाल

मऊ । उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल को नियुक्त किया गया है निवास स्थान कोपागंज व विभिन्न क्षेत्रो में इसकी जानकारी मिलते ही लोगों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई। उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव /प्रदेश प्रभारी अटल गुप्ता संरक्षक अजय कुमार जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार जायसवाल एवं प्रदेश महामंत्री विपिन कुमार जायसवाल की स्वीकृति एवं सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए, महासभा के संविधान में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए, प्रदेश महामंत्री द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया । इस निर्णय से समाज के लोगों ने ख़ुशी का इजहार किया है संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुये जायसवाल ने कहा की समाज के मजबुर, दुखी, लाचार,गरीब लोगो की मदद करने का खाका बनेगा जल्द बैठक कर रणनीति पर चर्चा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *