अपना जिला

25 अप्रैल को मनाया जाएगा जनपद में मलेरिया जागरूकता दिवस

■ आशा व एएनएम द्वारा घर-घर किया जाएगा जागरूक

मऊ। शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह में मलेरिया जागरूकता दिवस मनाया जाता हैजिसके अंतर्गत इस वर्ष भी 25 अप्रैल को जनपद के समस्त ब्लॉकों के समस्त सामुदायिकव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों परविश्व मलेरिया जागरूकता दिवस मनाया जाएगा।

जिला मलेरिया अधिकारी रमेश यादव ने बताया कि उक्त दिवस में जनपद के समस्त सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर एवं कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही मलेरिया रोग के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विद्यालयों में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं आशा,एएनएम एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता के द्वारा घर-घर ‘हर रविवार मच्छर पर वार’स्लोगन का प्रचार-प्रसार कर जनमानस को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही मलेरिया जांच हेतु चयनित ग्राम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि जिले वर्ष 2017 में 3 मलेरिया के मरीज पाये गए थे जबकि 2018 में 11 मरीज पाये गए थे। वर्तमान में जिले में 2 मलेरिया के मरीज पाये जा चुके हैं।

वेटर-बोर्न कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ॰ जितेंद्र कुमार ने बताया कि मलेरिया एक ऐसी बीमारी है जो परजीवी रोगाणु से होती है तथा मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलती है। मलेरिया एक परजीवी रोगाणु से होते हैं जिसे प्लाज्मोडियम कहते हैं। यह रोगाणु व्यक्ति की लाल रक्त कोशिकाओं में फैल जाते हैं जिसके कारण मलेरिया होता है।

मलेरिया के लक्षण के बारे में उन्होंने बताया कि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। मलेरिया में व्यक्ति को ज्यादा देर तक बुखार आता है और यह बुखार प्रतिदिन से घंटे तक रहता है। मलेरिया 10 से 12 दिन तक व्यक्ति को प्रभावित करता है। मलेरिया में तेज बुखार के साथ ठंड लगनाउल्टी, दस्त तेज पसीना आना तथा शरीर का तापमान 100 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बढ़ जाना,सिर दर्द, शरीर में जलन तथा मलेरिया होने के पश्चात रोगी का शरीर में कमजोरी महसूस होना आदि मलेरिया के लक्षण हैं।

बचाव एवं उपचार के संदर्भ में जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि जन समुदाय अपने घर के आसपास साफ– सफाई रखेंजल भराव न होने दें क्योंकि बरसात के समय में गड्ढों में, बड़े बर्तनों में,टायरों में जल जमा हो जाता है तथा ज्यादा दिन तक एक ही स्थान पर इकट्ठा रहने के कारण मच्छर के अंडाणु पानी में पनपते हैं और ज्यादा संख्या में मच्छरों को जन्म देते हैं। इसके अलावा व्यक्ति सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें एवं मास कीटोक्रीम अवश्य लगाएं।

उपचार के संदर्भ में उन्होने बताया कि व्यक्ति बाहर का भोजन कम करें क्योंकि संक्रमित मच्छर खाने पर बैठते हैं और मलेरिया फैलाते हैं। व्यक्ति सदैव पानी उबालकर पिएं जिससे मलेरिया जैसी बीमारी को नियंत्रित किया जा सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *