बुंदेलखंड आर्ट सोसायटी चित्रकला प्रतियोगिता में मऊ के आकाश ने जीता स्वर्ण पदक
( सचिन मिश्रा )

दोहरीघाट/मऊ। प्रतिभा सुविधाओं की मोहताज नहीं होती है।इस कथन को सत्यार्थ किया है दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र साधारण घर के आकाश गुप्ता ने चरितार्थ कर दिखाया है।
आकाश गुप्ता ने ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता तथा बुंदेलखंड आर्ट सोसायटी द्वारा आयोजित कोरोना महामारी विषय पर अंतराष्ट्रीय ऑनलाइन कला प्रदर्शनी व प्रतियोगिता 2020 में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया है। आकाश गुप्ता की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।बीते दिनों आयोजित हुई इस प्रतियोगिता मे देश विदेश से प्रतिभागियों ने अपनी कला का ऑनलाइन प्रदर्शन किया था,जिसमे आकाश गुप्ता ने अपनी कला का लोहा मनवाते हुए स्वर्ण पदक जीत कर परिजनों व क्षेत्र का मान बढ़ा दिया है।आकाश गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता उम्र22 वर्ष दोहरीघाट कस्बे के भगवानपुरा मोहल्ले के एक साधारण परिवार से है।आकाश गुप्ता को बचपन से ही चित्रकला में बहुत रुचि है।इसके पहले भी इन्होंने ने दर्जनों प्रतियोगिताओ सन्द आर्ट एंड पेंटिंग्स कम्पटीशन,शंकर भारती आर्ट कम्पटीशन,में डब्लू एच स्मिथ मेमोरियल स्कूल अवार्ड,भारती लोकदर्शित डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्टस वाराणसी सहित अन्य प्रतियोगिताओ में इन्होंने स्वर्ण पदक जीत कर दोहरीघाट क्षेत्र का मान बढ़ाया है।आकाश गुप्ता के स्वर्ण पदक जीतने की खबर जैसे ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को हुई उनके घर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।बधाई देने वालो में पूर्व भाजयुमो मंत्री पंकज मध्येशिया,मण्डल अध्यक्ष रामधीन पांडेय,विनय जायसवाल, नीरज,आकाश जायसवाल सहित अन्य लोगो ने बधाई दी।


