अपना जिला

लखनऊ से डा. रेखा पाल ने दी मऊ की गरीब बेटी को नि:शुल्क सिलाई मशीन

( आनन्द कुमार )

मऊ जिला चिकित्सालय की पूर्व दंत चिकित्सक व लखनऊ चिकित्सालय में वरिष्ट दंत चिकित्सक डॉ रेखा पाल ने सामाजिक कार्यकर्ती डा. रश्मि सिंह के निवेदन पर मऊ जनपद के ग्राम पनियरा निवासी अनसूचित जन जाति की बेटी रितिका गोंड को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करने के उद्देश्य से नि:शुल्क सिलाई मशीन व उसका पावदान भेंट की हैं। डा. पाल ने कहा कि एक छोटे से प्रयास से कोई बेटी अगर आत्मनिर्भर बनने का जुनून संजोए हुए है तो उसके हौसले को जरूर पंख देना चाहिए। उन्होंने डा. रश्मि सिंह को धन्यवाद दिया कि उन्होंने इस योग्य उन्हें समझा। रितिका ने कहा कि वे सिलाई कर के अपना व अपने परिवार का सम्बल बनना चाहती है। कहा कि डा. रश्मि और डा. रेखा पाल के इस अमूल्य योगदान को वे कतई नहीं भूलेंगी आशा और विश्वास दिलाती हूं कि वे एक दिन बेहतर मुकाम हासिल कर दिखाएगीं। आपको बताते चले कि डा. रेखा पाल पूर्व एमएलसी दयाराम पाल की बहू व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट वीरेन्द्र पाल की धर्मपत्नी हैं।

रितिका गोंड
डा. रेखा पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *