सपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा का मधुबन में स्वागत

( पवन कुमार पाण्डेय )
मधुबन। समाजवादी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा के मधुबन प्रथम आगमन पर सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बनियाबान तिराहे पर बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर एवं शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करतें हुए कहां कि भाजपा सरकार में हर तबका परेशान है । विकास सिर्फ फाइलों तक सिमट कर रह गया है । लूट ,बलात्कार, हत्याएं चरम पर है बाबजूद सरकार विकास का ढिढोरा पीट रहीं है । आने वाले समय में जनता सम्प्रदायिक ताकतों को जबाब देने के लिए तैयार बैठी है । स्वागत के क्रम में सूरजपुर, दरगाह,बनियाबान ,शहीद स्मारक ,दुबारी मोड़, कटघराशंकर, फतहपुर मंडाव आदि स्थानों पर सपाइयों ने जोरदार स्वागत करतें हुए भरोसा जताया कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा । इस अवसर पर सपा नेता रामनाथ यादव ,भीमल कुशवाहा, सीता राम यादव,अखिलेश सिंह राठौर ,मीरा यादव, मुलायम यादव,सुधाकर यादव सहित सैकड़ों सपाई रहें ।



