सड़क के किनारे अतिक्रमण को हटाने का एसडीएम ने दिया एक सप्ताह का दिए अल्टीमेटम

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । मधुबन दुबारी होते हुए परसियाजयरामगिरि तक सड़क का निर्माण एवं चौडीकरण की कवायद तेज हो गई है । जहां सड़क निर्माण से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है वहीं सड़क के पटरियों पर वर्षों से अतिक्रमण कर निवास करने वालें लोगों के चलते सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था । इस मामलें को लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के साथ मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी रामभवन तिवारी ने अतिक्रमणकारियो को एक सप्ताह का समय देते हुए सड़क एवं बंधे के पटरियों को कब्जा मुक्त करने का निर्देश दिया है । साथ ही उपजिलाधिकारी ने चेताया कि यदि इस कार्य में लापरवाही बरता गया तो अतिक्रमणकारियो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता आनंद कुमार एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहें ।

