ड्रोन कैमरे से कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ छापामारी से हड़कंप

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन/मऊ। तू डाल डाल तो मैं पात पात कुछ इसी तर्ज पर लंबे अरसे से जिला प्रशासन के लिए नासूर बने कच्ची शराब के कारोबारियों को पकड़ने और उनके धंधे को नष्ट करने को लेकर मऊ पुलिस ने एक अनोखी पहल की है। पुलिस प्रशासन ने अब कच्ची शराब के इन अवैध कारोबारियों के खिलाफ नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है और इसी का नतीजा रहा कि रविवार को मऊ जनपद की पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी मधुबन थाना क्षेत्र के चक्कीमुसाडोही में संयुक्त कार्रवाई में डोन कैमरे की निगाहबानी में कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ सघन छापामारी किया गया। पुलिस अधीक्षक सुशील धुले के निर्देश पर सीओ उमाशंकर उत्तम एवं तहसीलदार आनंद कुमार कन्नौजिया के नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक शौरभ राय, आबकारी इंस्पेक्टर पंकज कुमार मय फोर्स के साथ घाघरा के बीचों बीच स्थित दुर्गम भूभाग चक्कीमुसाडोही पहुंच कर कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ डोन कैमरे से निगरानी कर कार्रवाई शुरू कर दिया। इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा तथा झाडियों का लाभ उठाते हुए पुलिस को चकमा देकर वे फरार हो गए । डोन कैमरे द्वारा चिन्हित स्थानों पर पुलिस एवं आबकारी टीम पहुंच चार भट्ठियों का तोड़ फोड़ करतें हुए 3200 लीटर लहन नष्ट कर 50 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। इस संबंध में सीओ उमाशंकर उत्तम का कहना है कि कच्ची शराब कारोबारियो को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

