वरासत कह करा लिया रजिस्ट्री, पीड़ित ने की न्याय की गुहार

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन/मऊ। स्थानीय तहसील क्षेत्र के रायपट्टी निवासी एक व्यक्ति से किशुनपुर सुग्गीचौरी निवासी एक व्यक्ति ने साजिश कर धर्मपुर विशुनपुर निवासी दो महिलाओं के नाम से मौजा लोकया में स्थित भूमि का रजिस्ट्री करा दिया। जब पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो वह उच्च अधिकारियों सहित स्थानीय अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। सुबाष पुत्र लालबिहारी निवासी राय पट्टी का आरोप है कि 27 दिसम्बर को इसके जमीन का वरासत कराने के लिए किशुनपुर सुग्गीचौरी निवासी सतीश यादव पुत्र बाबूनंदन तहसील मधुबन ले कर गया था। जहां पहलें ही धर्मपुर विशुनपुर निवासी चन्दा वर्मा पत्नी सत्यप्रकाश व संगीता देवी पत्नी रमेश मौजूद रहीं। उक्त व्यक्ति द्वारा पीड़ित को रजिस्ट्री दफ्तर ले जाकर वरासत कराने की कार्रवाई बताते हुए दोनों महिलाओं के नाम से लोकया स्थित भूमि का रजिस्ट्री करा दिया। जब पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो पैर तले जमीन खिसक गई। तथा आनन फानन में संबंधित व्यक्ति के पास जाकर मामले के संबंध में पूछा तो वह टाल मटोल करता रहा। इसके उपरांत वह उच्च अधिकारियों सहित स्थानीय अधिकारियों से शिकायत किया है । लेकिन फर्जी रजिस्ट्री कराने वालें लोग रजिस्ट्री वापस नहीं कर रहें। इस संबंध में उपजिलाधिकारी रामभवन तिवारी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है मामला सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

