अपना जिला

मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना! दिशा आईटीआई मधुबन में 126 छात्रों को टेबलेट मिला

मधुबन/मऊ । नगर पंचायत मधुबन वार्ड नंबर 9 दिशा आईटीआई खीरी कोठा मधुबन मऊ में मंगलवार को मुख्यमंत्री की सबसे सफल योजना के तहत 126 छात्रों को टेबलेट वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीण कुंवर सिंह प्रतिनिधि फतेहपुर मंडाव ब्लॉक व विशिष्ट अतिथि शंकर मद्धेशिया प्रतिनिधि नगर पंचायत अध्यक्ष मधुबन के उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन अमित गुप्ता ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि ने इस कार्यक्रम एवं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य की कामना किया साथ ही साथ चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने इस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि एवं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु का बखान करते हुए कहा कि गुरु गोविंद दोऊ खड़े काको लागूं पाय बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए । विद्यालय के प्रबंधक डॉ प्रेम भूषण पांडेय ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया एवं छात्रों को उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर सभासद राहुल दीक्षित ने सरकार की इस उपलब्धि को बहुत ही सफल एवं कार्य गर बताया। सभासद नगर पंचायत मधुबन राजकुमार यादव ने इसे सरकार की इस योजना को बहुत ही साराहा। इस अवसर पर राजेश मिश्रा (प्रधान )पीयूष मद्धेशिया, लाल बहादुर मल्ल सभासद वार्ड नंबर 9 सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *