नुक्कड़ सभा कर जुटाया जनमत, कहा मधुबन की जनता की लडाई हमेशा लड़ा : उमेश चन्द पाण्डेय

@ पवन कुमार पाण्डेय
मधुबन ।विधान सभा चुनाव के अंतिम चरण में होने वाले मतदान के लिए प्रत्याशियों ने नुक्कड़ सभा एवं जनसंपर्क के माध्यम से जन समर्थन जुटाने के लिए अपनी ताकत झोक दिया है । बुधवार को सपा प्रत्याशी उमेश चन्द पाण्डेय ने क्षेत्र के रामपुर, बस्ती वर्सी निधियाव,नेमड़ाड़ आदि स्थानों पर नुक्कड़ सभा कर अपने पक्ष में वोट माँगा । इस दौरान उन्होंने कहां कि वह दो बार मधुबन से विधायक चुनें गए । अपने कार्यकाल में वह सड़क,शिक्षा,विद्युतीकरण , स्वास्थ्य आदि अहम विषयों पर पहल करतें हुए मधुबन की जनता के हक हकूब की लडाई लड़ने का कार्य किया । आगें उन्होंने कहां कि जातिय एवं सम्प्रदायिक ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है । इस दौरान चन्द्र किशोर पाण्डेय, हाफिज सरफराज ,सतीश पाण्डेय,अखिलेश कन्नौजिया,चन्द्रकात मौर्य आदि ने लोगों से अपने पक्ष में जनमत संग्रह किया ।

