किसानों के साथ सरकार कर रहीं भेदभाव: चन्द्रमणि
@ पवन कुमार पांडेय
मधुबन । ससमय किसानों को उर्वरक और बीच नहीं मिला तो किसान आन्दोलन करने को बाध्य होगे । उक्त बाते पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि और सपा नेता चन्द्रमणि यादव गुड्डू ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर तहसीलदार डा.धर्मेंद्र पाण्डेय को ज्ञापन सौंपते हुए कहां । आगें उन्होंने कहां कि तहसील मुख्यालय से से 5 किमी उत्तर दिशा में प्रत्येक साल घाघरा के उग्र होने के कारण धान और गन्ने की फसल वर्वाद हो जाता है । किसानों की मात्र गेंहू की फसल का आस होता है । ऐसे में समय पर उर्वरक और बीज नहीं उपलब्ध हो पा रहा है । जिससे गेंहू की बुवाई समुचित तरीके से नहीं हो पा रहा ।सरकार का यह रवैया किसानों के हित के विपरीत है । भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गया प्रसाद यादव ने कहां कि यदि शीघ्र उर्वरक और बीज किसानों को उपलब्ध नहीं कराया गया तो भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान प्रदर्शन करने को बाध्य होगे । इस अवसर पर अन्द्रिका, जयप्रकाश साहनी,हरिन्द्र शर्मा ,राजकुमार यादव, हरिलाल , धनंजय आदि रहें ।

