अश्लील गाना गाने पर मद्धेशिया समाज ने दिया कम्पनी और गायक के खिलाफ तहरीर

मऊ। वैश्य समाज के अस्मिता पर हमला किसी कीमत पर बरदाश्त नही किया जाएगा । बहन बेटियों पर अश्लील टिप्पड़ी बहुत महंगा साबित होगा। उक्त विचार है अखिल भारतीय मध्यदेशीय सभा मऊ के अध्यक्ष डॉ राम गोपाल गुप्ता के। वे दिल्ली के टी आर डी कंपनी द्वारा अर्जुन सिंह नामक गायक द्वारा गुप्ता जी लड़की शीर्षक पर अश्लील गीत गाने से आक्रोशित समाज लोगो के बीच रौजा स्थित आवास पर उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर सभा के युवा संगठन के प्रांतीय महामंत्रीअभिषेक मद्धेशिया ने कहा कि विवेक जाखड की कंपनी द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले उक्त भद्दे गाने की निंदा करते हुए गायक व कंपनी स्वामी के विरुद्ध तत्काल दंडात्मक कार्यवाही किया जाय । बैठक के बाद डॉ राम गोपाल के नेतृत्व में सभी लोग एफ आई आर हेतु कोतवाल सदर डी के श्रीवास्तव को ज्ञापन दिये। शहर कोतवाल ने उक्त प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लेकर कार्य वाही करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शत्रुघ्न गुप्ता वेद प्रकाश आर्य हेमराज मद्धेशिया संजय गुप्ता विकास गुप्ता रोशन मद्धेशिया राकेश मद्धेशिया प्रिंस मद्धेशिया मनीष मद्धेशिया अमन गुप्ता धनु गुप्ता रवि कुमार अखिलेश मद्धेशिया आदि मौजुद रहे।


