उत्तर प्रदेश

राजनैतिक ईमानदार विकल्प के रुप में लोग पार्टी को चुने : राघवेंद्र शुक्ला

गोंडा। लोग पार्टी के प्रवास कार्यक्रम के दौरान बुधवार को जनपद गोंडा में पार्टी से जुड़े हुए पूर्व कार्यकर्ताओं से मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन पर विस्तार से चर्चा की गई राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र शुक्ला ने अपने विचार रखते हुए कहा कि देश में व्याप्त भ्रष्टाचार  गैर बराबरी अन्याय बदहाली को समाप्त करने के लिए अब एक राजनैतिक ईमानदार विकल्प की जरूरत है पिछले सभी दलों को जनता ने बदलाव करके सरकार चलाने का मौका दिया। परिणाम शून्य ही रहा हर तरफ बेरोजगारी बदहाली गरीबी का बोलबाला है। इसे समाप्त करने के लिए आप सभी, लोग पार्टी को अपना समर्थन दें। देश व प्रदेश की राजनीतिक व्यवस्था को बदलने में लोग पार्टी का सहयोग एवं समर्थन प्रदान करें।
संगठन महामंत्री पंकज दूबे ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मैं देश के लिए समाज के लिए प्रदेश के विकास के लिए भारत की राजनीति को बदलने के लिए कुछ करना चाहता हूं।
हमें आशा एवं पूर्ण विश्वास है कि आप सभी का आशीर्वाद एवं स्नेह प्राप्त होगा। श्री पंकज ने कहा कि इस बार का चुनाव सत्य पर आधारित राजनीति को पुनः स्थापित करने के लिए होगा हम जनता से उनका साथ सहयोग चाहते हैं लोग पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 403 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है। अच्छे सच्चरित्र लोगों से अपील है कि आगे आएं ईमानदार राजनीति को देश में लाने में सहयोग करें क्योंकि सत्य पर आधारित राजनीति के माध्यम से ही देश व समाज का भला हो सकता है। आप सभी आगे आए भ्रष्ट राजनैतिक व्यवस्था को बदलने में लोग पार्टी का सहयोग करें।
इस अवसर पर पंडित दिनेश मिश्र, शिव मणि त्रिपाठी, अवध केसरी, सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज उपाध्याय, सुरेश मोकल पुरी, अंकित पांडेय, अखिलेश कुमार उर्फ दीपक पांडेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *