लॉकडाउन में भी विद्यार्थियों को हौसला देने के लिए ABVP गाजीपुर के शशांक सिंह का चयन
गाजीपुर। राष्ट्रीय कला मंच काशी प्रांत द्वारा लॉकडाउन के दौरान आयोजित शब्द कला प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें सुल्तानपुर जनपद की कृति चौरसिया प्रथम, सोनभद्र जनपद के राहुल का कांस्यकार द्वितीय, मिर्जापुर की स्नेहा पटेल तृतीय स्थान आई हैं। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार में गाजीपुर के शशांक सिंह का नाम होने से सभी लोग हर्ष व्यक्त किए हैं । लॉक डाउन में भी विद्यार्थियों को हौसला देने केे लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रान्त द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था ।
विगत महीनों जब कोरोना तेजी से पैर फैला रहा था शिक्षण संस्थान पूर्णतया बन्द हो चुके थे। ऐसी विकट परिस्थिति पहली बार विद्यार्थियों के मध्य आयी। ऐसे समय मे एकबार फिर विद्यार्थियों को मानसिक रूप से मजबूत करने व उनके हौसले बुलंद रखने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ऑनलाइन कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न समसामयिक विषयों पर व्याख्यान माला आयोजित किया।राष्ट्रीय कला मंच काशी प्रान्त द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी में समाज को जागरूक करने हेतु शब्द कला,म्यूजिक,चित्रकला एवं विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित कराई गई थी। जिसमें काशी प्रांत से सैकड़ों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। लॉक डाउन के दौरान विद्यार्थियों के अंदर छुपी हुई कुशल प्रतिभा को नई दिशा देना परिषद का उद्देश्य था। गाजीपुर जिले से भी विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सत्यदेव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ने वाले छात्र शशांक सिंह ने भाग लेते हुए कोरोना जैसे वैश्विक महामारी पर कुछ पंक्तियां प्रस्तुत किया था। सभी प्रतिभागियों के रिजल्ट की सूची 14 जुलाई को घोषित किया गया। जिसमें काशी प्रान्त में
प्रथम स्थान पर – कीर्ति चौरसिया ( जिला – सुल्तानपुर)
द्वितीय स्थान पर – राहुल कांस्यकार ( जिला – सोनभद्र)
और तृतीय स्थान पर- स्नेहा पटेल ( जिला- मिर्जापुर )


इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार में कई जनपदों के अलावा गाजीपुर जिले से पुरस्कार हेतु शशांक सिंह का नाम रहा ।
सूची में अपना नाम देखने के बाद शशांक सिंह ने कहा कि मैं पूरे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय कला मंच काशी प्रान्त का धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ जिन्होंने विद्यार्थियों के अंदर छुपी कला को प्रदर्शित करने के लिए इस शब्द कला का आयोजन किया और उनके प्रदर्शन के अनुसार उनको पुरस्कार वितरण कर उनको सम्मानित करने का निर्णय लिया । इसकेे अलावा सांत्वना पुरस्कार के रूप में भदोही से आरिफ अली इदरीसी, सोनभद्र से अनिल कुमार गुप्ता, अमेठी से अभिजीत त्रिपाठी, काशी महानगर से शिवम मौर्य, प्रयाग राज महानगर से विनायक पांडेय, संदीप मौर्य, मिर्जापुर से आनंद देव, जौनपुर से अजीत सरोज, अमेठी से हनुमान प्रसाद, फूलपुर से राजकुमार कश्यप, प्रयाग महानगर से देवेंद्र नारायण, सुल्तानपुर से रितिक द्विवेदी, प्रयाग से विकास इलाहाबादी, काशी महानगर से मुन्ना सिंह, सुल्तानपुर से नितेश पांडे, बीएचयू वाराणसी से कैलाश वर्मा, अमेठी से प्रज्वल पांडेय, जौनपुर से आर्नय सिंह, अमेठी से अनिकेत पांडेय, काशी से कुंदन पांडेय, प्रयागराज से अनिवेश प्रताप सिंह, जौनपुर से उद्देश्य सिंह, काशी से माला कुमारी, सौम्या कुमारी व प्रतापगढ़ से कोमल सिंह को चुना गया है

