अपना जिला

LEDआयुष विद्या प्रचार वैन जनपद के ब्लॉकों में भ्रमण करती हुई पहुँची कासिमपुर

मऊ। जनपद के परदहां ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कासिमपुर में आयुष चिकित्सा प्रणाली के प्रचार – प्रसार, जागरूकता व वैश्विक महामारी कोविड – 19 से बचाव व जागरूकता हेतु जनपद के आयुष क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जयराम यादव व अनिरुद्ध चौबे जी के मार्गदर्शन में ‘एल.ई.डी.आयुष विद्या प्रचार वैन” ‘योग वैलनेस सेन्टर राजकीय यूनानी चिकित्सालय कासिमपुर’ में जनपद के ब्लॉकों का भ्रमण करती हुई गुरुवार को पहुँची,श। जिसका स्वागत प्रभारी फार्मेसिस्ट रिज्वानुल्लाह अंसारी जी, योग प्रशिक्षक विश्वा गुप्ता व संजीत शर्मा तथा योग सहायक राजन विश्वकर्मा सहित उपस्थित ग्रामवासियों ने किया और उत्तर प्रदेश के आयुष विभाग द्वारा आयुष विधा के प्रचार प्रसार व जागरूकता हेतु जारी की गई “आयुष कवच एप्लीकेशन” के अनुप्रयोग व आयुष की समस्त विधाओं जैसे योग व प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी व सोवा रिग्पा जैसी निरापद, सर्वसुलभ पैथी का इलेक्ट्रॉनिक ऑडियो विजुअल माध्यम से जानकारी प्राप्त किया जिसका संचालन नकुल चौहान व दीपक कुमार जी ने कुशलता पूर्वक किया । उक्त अवसर पर सहायक अध्यापक बृजेश कुमार राय, भोला कुमार, कुसुम चौरसिया, त्रिलोकी पांडेय, आमिर, सोनू पांडेय, सुनील चौहान, असहद, दीपिका राय, लालचन्द यादव, मोहम्मद नशिम, रीता देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *