अपना जिला

भरत बनें लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री उदयभान गोरक्ष प्रांत के संभाग सचिव व बालकृष्ण आजमगढ़ के मण्डल अध्यक्ष

नोएडा गाजियाबाद में लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यसमिति की चुनावी बैठक में मधुसूदन दादू को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। मऊ के उद्यमी भरत ठरड को उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री चुना गया है। मऊ इकाई के ही सदस्य उदयभान जायसवाल को गोरक्ष प्रांत का संभाग सचिव चुना गया है जबकि बालाजी चौखट के निर्माता एवं उद्यमी बालकृष्ण ठरड को आजमगढ़ मण्डल अध्यक्ष चुना गया है।
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये हुए उद्यमियों द्वारा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रदेश कार्यसमिति का चुनाव आज सम्पन्न हुआ। कार्यसमिति का कार्यकाल दो वर्ष तक रहेगा। बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री राकेश गर्ग नें अपने उद्बोधन से देश को इकोनामिक क्षेत्र में विश्व के तीसरे पायदान पर लाने हेतु उद्यमियों को प्रेरित किया। विभिन्न सत्रो के माध्यम से बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी।
लघु उद्योग भारती मऊ इकाई के अध्यक्ष आजाद यादव नें कहा कि संगठन की मऊ इकाई के लिए आज का दिन गौरवशाली दिन है।

इस अवसर पर मंत्री विनीत कुमार ठरड, जितेन्द्र राखोलिया, सुशील कुमार अग्रवाल, राकेश यादव, ओ.पी. सिंह, कमल खेड़िया, गोपाल शरण गुप्ता, सौरभ मद्धेशिया, कन्हैया लाल, विजय पाल, अशोक चौहान, सिद्धार्थ सिंह, गिरीश चन्द मद्धेशिया, विनोद वर्मा, मृत्युंजय द्विवेदी, श्री राम जायसवाल आदि सभी नें प्रदेश कार्यसमिति में चयनित लघु उद्योग भारती मऊ इकाई के सदस्यों के चुने जाने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दियें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *