चर्चा में

किसना डायमन्ड एण्ड गोल्ड ज्वेलरी मऊ में मीना को मिला स्कूटी

मऊ। किसना डायमन्ड एण्ड गोल्ड ज्वेलरी मऊ के शाप एण्ड विन स्किम के तहत् चलाए जा रहे लकी ड्रा में स्कूठी ड्रा के दूसरे ड्रा में स्कूटी मऊ के निजामु‌द्दीनपुरा निवासी मीना केडिया का निकला। ड्रा मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह की देख रेख में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर लकी ड्रा में स्कूटी निकलने पर किसना की ग्राहक मीना केडिया ने कहा कि हम काफी खुश है मात्र कुछ हज़ार की खरीदारी पर लकी ड्रा में किसना ने हमें स्कूटी दिया है। श्रीमती केडिया ने कहा की कम्पनी के गोल्ड ज्वेलरी काफी अच्छे व आकर्षक डिज़ाइन में हैं। कहा कि क्वालिटी का भरोसा है जो सबसे बड़ी बात है।

मुख्य अतिथि प्रदीप सिंह ने कहा कि जनपद में पहली बार किसना डायमंड एण्ड ज्वेलरी ने लकी ड्रा करके धमाका जैसा प्रदर्शन किया है। ऐसे में आगामी त्योहारों में जनता को एक बार फिर लाभान्वित होने का मौका मिलेगा।

किसता के प्रोपराइटर आशीष शाह ने कहा कि कम्पनी की तरफ से लकी ड्रा स्किम चलाया जा रहा है। पहला स्कूटी कोपागंज की रूपम यादव का अगस्त को निकला था। दूसरा स्कूटी मऊ की मीना केडिया का रविवार को निकला। श्री शाह ने कहा कि मऊ में दो और स्कूटी निकलेगा तथा मेगा ड्रा में कार दिया जाएगा। इस अवसर पर काफ़ी संख्या में ग्राहक व लकी ड्रा में शामिल लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *