मिसाल-ए-मऊ

मऊ के आयुष व नदीम ने लंदन में जीता आर्सलैन युथ फुटबाल कप

मऊ। लंदन में आयोजित आर्सलैन युथ फुटबाल कप के फाइनल मैच में उत्तराखण्ड की कार्बेट एफ.सी. क्लब की टीम ने मणिपुर की टीम को 06-02 के अंतर से हराकर फ़ाइनल मैच जीत लिया है। इस मैच में मऊ के आयुष व नदीम के बेहतर प्रदर्शन पर मऊ के खेल प्रेमी और नागरिक गदगद हैं।
डा0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में उप क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल व फुटबॉल कोच के अधीन फुटबॉल का अभ्यास करने वाले कोपागंज के नवापुरा निवासी मो0 नदीम का चयन गत वर्ष फुटबाल छात्रावास, अयोध्या में तथा स्टेडियम के पास ही रहने वाले आयुष राजभर का चयन उत्तराखण्ड की कार्बेट एफ.सी. क्लब के लिए हुआ था। ये देानों खिलाड़ी उत्तराखण्ड की फुटबाल टीम से आर्सलैन युथ फुटबाल लीग कप के फाइनल राउण्ड का मैच गोवा में खेले जहां पूरे भारत की दो टीमें लन्दन के लिए क्वालीफाई हुई। जिसके अन्तर्गत उत्तराखण्ड एवं मणिपुर की टीम के मध्य लन्दन में फाइनल मैच शुक्रवार को खेला गया। जिसमें ये दोनों खिलाड़ी उत्तराखण्ड की टीम से मैच में हिस्सा लिए। फुटबाल कप के फाइनल मैच में उत्तराखण्ड की कार्बेट एफ.सी. क्लब की टीम ने मणिपुर की टीम को 06-02 के अंतर से हराकर फ़ाइनल मैच जीत लिया है। इस मैच में मऊ के आयुष व नदीम के विशेष प्रदर्शन पर मऊ के खेल प्रेमी और नागरिक गदगद हैं। मऊ के नदीम ने एक गोल करके तथा आयुष ने उम्दा प्रदर्शन करके गौरवान्वित किया है।
इस फ़ाइनल मैच को जीतने के बाद उत्तराखण्ड की कार्बेट एफ.सी. क्लब की टीम में से खिलाड़ियों का चयन आर्सलैन कप की एकेडमी लंदन के लिए भी होने की संम्भावना है। जिसमें आयुष व नदीम का भी चयन हो सकता है ।
स्पोटर्स स्टेडियम, मऊ के इन होनहार एवं उदीयमान खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उप क्रीड़ा अधिकारी, स्पोटर्स स्टेडियम, मुकेश कुमार सब्बरवाल, सचिव, जिला ओलम्पिक संघ आनन्द सिंह, अज़हर फ़ैज़ी, सचिव, जिला फुटबाल संघ हाजी मुनौवर अली, अध्यक्ष, जिला हाकी ओमेन्द्र सिंह, सचिव, जिला हाँकी संजय कुमार सिंह, साबिर खान, सचिव, जिला कबड्डी संघ अवनीश कुमार राय, उपाध्यक्ष, जिला वालीबाल संघ प्रमोद राय, सहित सभी कोच, खेल के खिलाड़ियों एवं अन्य खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *