विकास पुरुष स्वर्गीय कल्पनाथ राय की धूमधाम से मनाई गई पुण्यतिथि
मऊ। जनपद मऊ के सृजनकर्ता एवं विकास पुरुष पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय जी की पुण्यतिथि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेस कार्यालय बकवल 9:00 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया 9:30 बजे डा. सुधा राय जी के आवास पर श्रद्धांजलि सभा के पश्चात उनके पैतृक गांव सेमरी जमालपुर में सुबह 10:30 बजे उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात पतीला में 11:00 बजे माल्यार्पण किया गया श्रीमती रामरति सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुदुही में 11:30 बजे कांग्रेस नेत्री डा. सुधा राय, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह, स्वामीनाथ राय एवं प्रधानाचार्य योगेंद्र ओझा की उपस्थिति में माल्यार्पण संपन्न हुआ। 12:00 बजे कोपागंज बाजार में उनकी प्रतिमा पर एवं 12:30 बजे जिला अस्पताल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल बकवल मऊ में 1:00 बजे श्रद्धांजलि सभा की गई ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि कल्पनाथ राय जी ने राजनीति में रचना, सृजन और विकास की जो धारा बहायी उससे उनके चिंतन की ख्याति पूरे देश में फैल गई ।विकास पुरुष के निधन के बाद निर्वाचित जनप्रतिनिधि को जनपद के विकास से कोई सरोकार नहीं रहा पूर्वांचल के जर्रे -जर्रे में कल्पनाथ राय द्वारा किए गए कार्यों की निशानी आज भी जनपद वासियों को उनके होने की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि “पुलिंदे वायदे को बहुत पाल लिए हमने ,अब इनको ले कर क्या करेंगे । हमें अपनी जमीन दे दो ,आसमां लेकर क्या करेंगे।।”
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. सुधा राय ने कहा कि स्व. राय की कृतियां युगों-युगों तक जिंदा रहेगी। आज के जनप्रतिनिधियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए उन्होंने कहा कि “फनां के बाद उनकी बेकसी को कौन पूछेगा ,मगर वो बेकसी रोया करेगी तो उन्हें वर्षों करेगी याद, ऐ- गम तू उन्हें वादे फना वर्षों, पूर्वांचल को खिलाया है जिगर वर्षों ,पिलाया है जिगर वर्षों।।” उन्होंने मांग की कि जिला चिकित्सालय का नाम एवं मऊ तथा इंदारा रेलवे स्टेशन में से किसी एक रेलवे स्टेशन का नाम कल्पनाथ राय जी के नाम पर रखा जाए।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य योगेंद्र ओझा ने किया और कहा कि विकास पुरुष कल्पनाथ राय अपने जीवन में जिस कार्य को ठानते थे उसे पूरा करके ही छोड़ते थे।
जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि विकास पुरुष कल्पनाथ राय के कर्मशील व्यक्तित्व को नमन करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी वह विकास के आंधी थे स्वर्गीय राय की पुण्य स्मृति में जगह-जगह वृक्षारोपण किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ,श्रद्धांजलि सभा को प्रदेश महासचिव घनश्याम सहाय, रणधीर सिंह, रामप्यारे यादव ,रविंद्र नाथ त्रिपाठी ,वीरेंद्र तिवारी,सुशील चौधरी, डा.राघवेंद्र बहादुर सिंह, माधवेंद्र बहादुर सिंह, जेपी सिंह, डा. सुरेश सिंह प्राचार्य ,सेवा दल के जिला अध्यक्ष ओम नारायण शर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष तैयब खान , रमाशंकर चौहान, महेंद्र प्रसाद, मुस्ताक अली, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रभुनाथ राजभर, अजय पांडेय, रवि प्रकाश गोपाल, सुभाष राम ,अरुण कुमार, अशोक सिंह ,सतीश पांडेय, राम अधार निराला ,समी उल्लाह अंसारी, अबूबकर अंसारी ,अनिल जायसवाल, नसीम बेलाली, न्याय शाही, योगेंद्र सिंह ,प्रदुमन यादव ,रामनिवास राय, प्रहलादराय, नेसार अहमद, धनंजय सिंह ,जयंत सिंह ,अनिल सिंह, विनोद सिंह, जन्मेजय सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

