अपना जिला

युवाओं को कल्पनाथ राय के दिखाए विकास के मार्ग पर चलना चाहिए : उपेन्द्र तिवारी

◆ कल्पनाथ राय के अधूरे सपने होंगे साकारः डॉ. सीता राय

मऊ। भारतीय जनता पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सीता राय के आयोजन में नगर के गृहस्त प्लाजा में रविवार को विकास पुरुष, पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान अतिथियों व शामिल लोगों ने आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके बताए हुए विकास के पथ पर चलने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय द्वारा किया गया विकास कार्य हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने युवाओं को स्व. राय के विकास पथ पर चलने पर बल दिया। कार्यक्रम की आयोजन व पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय की पुत्रवधू एवं भारतीय जनता पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सीताराय ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री व घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद स्व. कल्पनाथ राय के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए वे पूरी तरह से कृत संकल्पित हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह हर हाल में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय के अधूरे सपनों को पूरा करेगीं। डॉ. सीता राय ने कहा कि मऊ के विकास पुरुष स्वर्गीय कल्पनाथ राय की मृत्यु को दो दशक होने को है तथा मऊ 19 वर्ष पूर्व जहां था वहीं पर ठहर सा गया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कल्पनाथ राय ने मऊ को जो पहचान विकास वाली दी थी, अब वह पहचान खोती सी जा रही है। उनका इरादा विकास को आगे लेकर चलना है। डा. राय ने कहा कि मऊ के विकास के लिए वे रेल राज्य मंत्री से मनोज सिंहा से मुलाकात कर बात करेंगी। टर्मिनल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वे श्री सिंहा जी से कहेंगी मऊ में जो विकास आया है कृपया उसे कहीं अन्यत्र स्थापित नहीं किया जाये। कहा कि वे पूर्व में 2002 में पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह से मऊ का नाम विकास पुरुष कल्पनाथ राय के नाम पर रखने की बात की थी, पुनः मऊ का नाम कल्पनाथ राय के नाम करने को कहेंगी। सीता राय ने कहा कि मऊ का नाम कल्पनाथ राय के नाम पर करने के लिए उन्हें मऊ के जन जन की मदद की आवश्यकता होगी, वह इसके लिए जरूर प्रयास करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय ने की। पूर्व ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज राय ने कहा कि स्व0 कल्पनाथ राय के बताए रास्ते पर चलकर ही देश व समाज का विकास किया जा सकता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दुबे, अलक्षेन्द्र विक्रम सिंह, अरविंद सिंह, हरिहर गुप्ता, भरत लाल राही, विजय नारायण शर्मा, रमेश राय, संजीव जायसवाल, संजय पाण्डेय, धर्मेन्द्र राय, मंगल पाण्डेय, रोहित वर्मा, हिमांशु राय, प्रमोद राय, आनन्द चौधरी, मधु सिंह, मीना अग्रवाल, कुसुम चौबे, संगीता द्विवेदी, नुपूर अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *