जूनियर बालक कबड्डी टीम का ट्रायल, खिलाड़ियों का चयन

मऊ। जिला कबड्डी एसोसिएशन मऊ के तत्वाधान में उच्च प्राथमिक विद्यालय खलीसा पर जूनियर बालक कबड्डी टीम का ट्रायल किया गया जिसमें खिलाड़ियों का चयन किया गया । कबड्डी एसोसिएशन मऊ के सचिव अवनीश कुमार राय ने बताया कि पूरे जिले से 45 बच्चों ने ट्रायल में भाग लिया जिसमें से 18 खिलाड़ियों का चयन जिला कबड्डी टीम के लिए किया गया है इसमें चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है क्रमशः नीतीश यादव, अखिलेश कुमार, किशन विश्वकर्मा, मनीष, गोविंद, विनीत यादव,विजयभान, संजीव, अलकमा, आसिम, आयुष राय, इतेश, सत्या, सुफियान, बिहारी चंद्रशेखर इन सभी खिलाड़ियों का चयन हुआ। इस मौके पर हमारे जिला के कबड्डी एसोसिएशन के सचिव अवनीश राय और साथ में राजेश राय, मनीष राय, अशोक भारद्वाज, पृथ्वी, प्रदीप यादव, अंतिम राय, अनुपम यादव आदि मौजूद रहे। जिसमें निर्णायक की भूमिका में राजू यादव, बृजेश कुमार रहे ।



