जुआ खेलते समय 05 जुआरी गिरफ्तार
मऊ। थाना चिरैयाकोट पुलिस द्वारा दिनांक 12.02.19 सायंकाल देखभाल क्षेत्र व चेंकिग के दौरान दरियापट्टी से भोनू पुत्र इस्माईल, मिन्टू उर्फ महमुद पुत्र अयूब, कल्लू उर्फ मन्नान पुत्र शाहजहां कुरैशी निवासीगण कुरैशी मुहल्ला युसुफाबाद, इरशाद अहमद पुत्र फैजुल रहमान, समीम पुत्र अब्दुल हमीद निवासीगण जमीनबुढान थाना चिरैयाकोट मऊ को जुआ खेलते समय गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 104 ताश के पत्ते व 2930 रुपये बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 16/19 धारा 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

