JIO के 5G बूस्टर टावर का विरोध, लोग बोले, इसके रेडिएशन से गंभीर रोग का खतरा

० मुहल्ले के लोगों ने मिलकर किया विरोध, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग
प्रयागराज। पूर्व सैनिकों एवं वरिष्ठ नागरिकों के रोकने के बाद भी अवैध ढंग से जियो कंपनी गति चौराहा ट्रांसपोर्ट नगर प्रयागराज में मनीष गुप्ता के घर लगा रही 5G बूस्टर टावर, जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी व संबंधित विभागों को ज्ञापन देकर प्रशासन से इसे तत्काल बंद कराने हेतु मांग किया है।
आपको बताते चलें कि प्रयागराज में जियो कंपनी व मनीष गुप्ता, गति चौराहा प्रयागराज अपने निजी लाभ के लिए नियम विरुद्ध व मानक के विपरीत 5G बूस्टर टावर का निर्माण करा रहे हैं। जिसको लेकर मुहल्ले के लोग विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि टावर के रेडिएशन से मोहल्ले में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों, पूर्व सैनिकों, बच्चों व महिलाओं पर बीमारियों व मौत का साया मंडरा रहा है। जिससे लोगों में घबराहट है इसलिए मोहल्ले वासियों ने विरोध किया है कि इसे तत्काल बंद कर दिया जाए। इस हेतु सभी ने सामूहिक रूप से पुलिस, प्रशासन ,सांसद ,विधायक, संचार मंत्री भारत सरकार आदि संबंधित विभागों को ज्ञापन दिया है कि यह टावर मोहल्ले वासियों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है तथा कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। इसलिए इसे तत्काल रोका जाए। लोगों का कहना है कि व्यक्तिगत निवेदन पर थाना धूमनगंज की पुलिस मौके पर देखा कि गलत हो रहा है उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन फिर भी चोरी-छिपे व रात विरात टावर का निर्माण कंपनी करा रही है जो गलत है। इस पर शीघ्र वैधानिक कार्यवाही करके इसे रोकने की क्षेत्रीय जनता ने प्रशासन से मांग किया है।
मांग करने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व सैनिक सत्यपाल श्रीवास्तव, पूर्व सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल ,आरके द्विवेदी, सुनील केसरवानी ,ज्ञान चंद्र केसरवानी ,आकाश यादव, अकरम तिवारी ,गुलाब चंद्र भट्ट ,कोमल सिंह,पूर्व सूबेदार उमाकांत मिश्र,पूर्व सूबेदार लल्लन मिश्रा ,ज्ञान सिंह, प्रदीप सिंह, रामकृष्ण सिंह, मान सिंह ,आर के शुक्ला ,नमो नारायण तिवारी ,गंगा प्रसाद आदि सैकड़ों मोहल्ले वासियों ने इसे रोकने की मांग की है शासन प्रशासन ध्यान दें और इसे जनहित में तत्काल बंद कराया जाए।


