Uncategorized

इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

मऊ। इनरव्हील क्लब मऊ द्वारा हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया।इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट मऊ की धर्मपत्नी किरन रहीं। इस कार्यक्रम में घरों में काम करने वाली महिलाओं को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने झूला झूलते हुए तीज व सावन के गीत गाए। महिलाओं ने कार्यक्रम में मेहंदी भी लगाई। घरेलू सहायकों के साथ तीज का त्यौहार मनाने वाली महिलाओं का मानना है कि इनकी बदौलत ही वे अपने घरों से कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जा सकती है। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की सदस्याओं ने कहा कि यह प्रयास संस्कृति के प्रसार में सहायक रहेगा।
इस अवसर पर गांव की महिलाओं को साड़ी, सुहाग का सामान आदि वितरित किया गया। इस अवसर पर आशा खत्री, अध्यक्ष मीना लाल, कुसुम वर्मा, रुचिका मिश्रा सचिव ज्योति सिंह, सुधा त्रिपाठी, रुची अग्रवाल, शरद टंडन, मीना अग्रवाल, कंचन तिवारी, अंजुला, कंचन लता, नीलम सर्राफ, सुनीता, निधी, साधना, रिचा, किरन टंडन, मधु कपूर नगर मजिस्ट्रेट की बेटी शिवानी भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *