ज्ञानोदय संस्कृत महाविद्यालय कमलसागर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

मधुबन/मऊ। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्ञानोदय संस्कृत महाविद्यालय कमलसागर, मऊ पर झण्डारोहण कार्यक्रम विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष भानुप्रकाश पांडेय द्वारा संपन्न हुआ. कार्यक्रम में श्री पांडेय ने अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में लोगों को बताया और यह भी कहा कि मधुबन शहीदों की धरा है और यह संस्कृत विद्यालय शिक्षा का केंद्र है, जो विकास के मार्ग पर अग्रसर है मैं इस महाविद्यालय के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहूँगा. क्योंकि यहां से संस्कृत के विद्यार्थी संस्कृत शिक्षा प्राप्त कर देश में संस्कार और अपने धर्म ग्रंथों को बचाने का काम करेंगे इसलिए इस पुनीत कार्य के लिए मैं सदैव कटिबद्ध रहूंगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विद्याभूषण मिश्र ने कहा कि देश की आजादी के लिए वीर जवानों एवं स्वतंत्रता सेनानियों ने जो अपने प्राणों की आहुति दी उसी का परिणाम है कि आज हम गुलामी की जंजीर से बाहर निकलकर खुली हवा में जी रहे हैं उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता ,उनकी याद इस तिरंगे में समाहित है. कार्यक्रम का संचालन बापूनंदन मिश्र ने किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित अमरनाथ चौबे, रविकांत चौबे, राजू यादव (पूर्व प्रधान), जीवन चतुर्वेदी, धीरेन्द्र चौबे, सुमेधा पांडे ,डॉ दिव्या पांडेय, सुभाष यादव , डॉ अमित कुमार यादव, गिरीश सिंह, अमित कुमार, अंकित, अर्पित, प्रियांशु हृदयानंद, रमाकांत, महेंद्र एवं छात्र व अभिभावक उपस्थित रहे।

