Uncategorized

ATM फ्राड! पहले मदद, फिर ठगी करने वाले तीन शातिर को मऊ पुलिस ने दबोचा

मऊ। पिन कोड बनाने में मदद करते समय ए0टी0एम बदलकर पैसा निकालने वाले अर्न्तजनपदीय 03 शातिर बदमाश को मऊ पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। साथ ही पुलिस ने कई व्यक्तियों के 16 अदद  ए0टी0एम0 तथा 02 अदद अवैध तमंचा-कारतूस एवं मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। मऊ पुलिस ने अपने पुलिस अधीक्षक सुशील घुल के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के कुशल मार्ग दर्शन में ए0टी0एम0 बदलकर पैसा निकालने वाले गिरोह तक मऊ की स्वाट टीम व थाना दोहरीघाट पुलिस ने सफलता पाई। 22 जनवरी 2022 को प्रातः देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान बसियाराम थाना  दोहरीघाट पर मौजूद थे कि मुखविर खास सूचना मिली की बिना नम्बर की सफेद अपाचे मोटरसाइकिल से 03 व्यक्ति घोसी से गोरखपुर जा रहे है, की सूचना पर तत्काल चौहान चौक पर आकर वाहनों की चेकिंग प्रारम्भ कर दी गयी, कि कुछ देर बाद एक सफेद अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार 03 व्यक्ति आते दिखाई दिये तो पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो वे बाई पास रोड की तरफ गाड़ी मोड़कर भागने लगे, पुलिस ने घेराबन्दी कर तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।
पूछताछ के दौरान तीनों व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि हम लोगों का एक गैंग है जो जनपद आजमगढ़, बलिया मऊ एवं गाजीपुर में घुमकर ए0टी0एम0 में जाकर लोगों का नया पिन कोड बनाने में मदद करते समय अपने पास रखे उसी बैंक के ए0टी0एम0 से बदल कर पैसा निकालकर लेते है।
हम लोगों द्वारा दिनांक 03-01-2022 को आखेपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ से एक व्यक्ति का ए0टी0एम0 बदल कर 02 मोबाईल कीमत 48000/-जो हम लोगों के पास वही दोनों मोबाईल मौजूद है तथा 66000/-नकद निकाले थे, जिसके सम्बन्ध में थाना जीयनुपर जनपद आजमगढ़ पर मु0अ0सं0 37/2022 धारा 379/420 भादवि पंजीकृत है।
दिनांक 21-12-2021 को कस्बा दोहरीघाट के यूनियन बैंक के ए0टी0एम0 में एक बुजुर्ग व्यक्ति व महिला का ए0टी0एम0 बदलकर 03 बार में 25000/- निकाले थे, जिसके सम्बन्ध में थाना दोहरीघाट पर मु0अ0सं0 20/2022 धारा 379/420 भादवि पंजीकृत है।
दिनांक 28-12-2021 को कस्बा दोहरीघाट के यूनियन बैंक के ए0टी0एम0 में एक लड़के का ए0टी0एम0 बदलकर 5000/- निकाले थे, जिसके सम्बन्ध में थाना दोहरीघाट पर मु0अ0सं0 22/2022 धारा 379/420 भादवि पंजीकृत है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम क्रमश: प्रदुम्न यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी जमुआरी थाना घोसी जनपद मऊ, संदीप कुमार पुत्र स्व0 राजाराम हरिजन निवासी खिरजीरपुर थाना घोसी जनपद मऊ व प्रदीप कुमार हरिजन पुत्र रामप्यारे निवासी जिगिना थाना घोसी जनपद मऊ बताया।
इनके पास से यूनियन बैक इण्डिया , स्टेट बैंक आफ इण्डिया, इलाहाबाद बैक, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक का 16 अदद एटीएम कार्ड, 02 कट्टा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अपाचे मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट का बरामद किया गया। सभी के ऊपर चार -चार मुकदमे आजमगढ़ व मऊ के विभिन्न थानों में दर्ज। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दोहरीघाट मनोज कुमार सिंह, प्रभारी स्वाट टीम सच्चिदानन्द यादव, मुख्य आरक्षी विकास यादव, अजय कुमार यादव, राजू सिंह आरक्षी लायक हुसैन, अजीत यादव, मुख्य आरक्षी चालक शत्रुघन सिंह यादव, आरक्षी अभिषेक यादव, शैलेन्द्र यादव, सत्यबीर प्रजापति व मुख्य आरक्षी चालक काशी नाथ पाण्डेय स्वाट टीम व दोहरीघाट थाने के शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *