अपना जिलाचर्चा में

28 जुलाई को चिकित्सक रहेंगे हड़ताल पर, अस्पताल रहेगा बन्द

मऊ।  नेशनल  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन  और  स्टेट्स  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर पूरे देश में मेडिकल चिकित्सक एक दिवसीय अपने-अपने अस्पताल को 28 जुलाई दिन शनिवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बन्द रखेंगे। संगठन के राष्ट्रव्यापी व प्रादेशिक आह्वान पर मऊ जनपद के सभी अस्पताल और क्लीनिक बंद रहेंगें। इसकी जानकारी देते हुए आईएमए के अध्यक्ष डॉ पी एल गुप्ता व सचिव डॉ अशोक वर्मा ने अपनेे संयुक्त बयान में बताया कि यह बंदी सरकार के NMC के विरुद्ध पूरे भारत के चिकित्सक एक साथ धिक्कार दिवस के रुप में विरोध जता रहे हैं।

डॉ पी एल गुप्ता व डॉ अशोक वर्मा ने आईएमए के सभी चिकित्सकों/ सदस्यों सेअनुरोध किया है कि वेे अपनी अपनी क्लीनिक और अस्पताल 28 को बंद रखे। उन्होंने बताया कि सभी अस्पताल में केवल Emergency सुविधा को छोड़कर बाकी सभी सेवाएं पूरी तरह से ठप रहेंंगी।

कहा कि सभी आईएमए के पदाधिकारी व सदस्य शनिवार की सुबह 10 बजे नगर के राहुल अस्पताल के मीटिंग हाल में इकट्ठा होंगे,जहा GBM होगी, उसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन देने हेतु प्रस्थान किया जायेगा। इसमे सभी सदस्यों की सहभागिता अनिवार्य है।

One thought on “28 जुलाई को चिकित्सक रहेंगे हड़ताल पर, अस्पताल रहेगा बन्द

  • पंडित राकेश कुमार मिश्र स्वतंत्र

    ये बहुत ही बुरा निर्णय है आप लोगो को ईश्वर का दर्जा दिया जाता है आप इस.तरह का आचरण अपनाऐँगे तो बहुत ही शर्म की बात है

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *