अपना जिला

आई डी एस विद्यालय प्रांगण में सावन महोत्सव की धूम

मऊ । नगर के चांदमारी इमिलिया स्थित आई डी एस विद्यालय प्रांगण में नन्हे मुन्ने बच्चों ने सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया।
चैत्र के पांचवे महीने को सावन का महीना कहा जाता है। इस माह के सभी दिन धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्व रखते हैं। गहराई से समझा जाए तो इस माह का प्रत्येक दिन एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है।
सावन को साल का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस माह का प्रत्येक दिन किसी भी देवी-देवता की आराधना करने के लिए सबसे उपयुक्त होता है, विशेष तौर पर इस माह में भगवान शिव, माता पार्वती और श्रीकृष्ण की आराधना की जाती है।
इस अवसर पर नन्हे मुन्हे बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया उनके द्वारा दी गई प्रस्तुति ने पूरे विद्यालय का वातावरण मनमुग्द हो उठा। उपस्थित लोगों ने इस मनमोहक कार्यक्रम का आनंद उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *