आईडीएस किंडर गार्टेन स्कूल के बच्चों ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मऊ। नगर के आईडीएस किंडर गार्टेन स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच 26 जुलाई कारगिल दिवस के अवसर पर उन्हें शहीदों के बारे में बताया गया तथा शहीदों की वीरगाथा सुनाकर उनके द्वारा देश के जांबाज रणबांकुरों को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। नन्हे-नन्हे हाथों में कैण्डिल लेकर बच्चों ने देश की हिफाजत में शहीद देश के वीरों को याद किया।
नगर के इमिलिया मुहल्ले में स्थिति आईडीएस किंडर गार्टेन स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती एकता सिंह ने छात्र-छात्राओं को कारगिल विजय दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस है। हम इसे हर साल 26 जुलाई को मनाते हैंं। कारगिल युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई 2012 को उसका अंत हुआ। जिसमेंं भारत की विजय हुुुयी। कारगिल विजय दिवस कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान मेें मनाया जाता है।आईडीएस किंडर गार्टेन स्कूल में गुरुवार को शहीदों को याद करते हुए छात्रों ने कैंडिल जलाकर उनकी शहादत को नमन किया। छात्रों ने भाषण के माध्यम से शहीदों की शहादत को याद करते हुए अपनी भावनाओ को व्यक्त किया एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

