कोरोना को लेकर दंत चिकित्सको को किया गया प्रशिक्षित
मऊ। इंडियन डेंटल एसोसिएशन से जुड़े से दंत चिकित्सकों को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में कोविड 19 के संदर्भ में प्रशिक्षित किया गया। ज्ञात हो कि दंत चिकित्सक कोरोना इंफेक्शन से सबसे ज्यादा संक्रमित होने के प्रभाव में है। जिसको ध्यान में रखते हुए डॉ वकील अली ने सबको प्रशिक्षित किया बताया कि डेंटल क्लीनिक में बहुत ही सावधानी से मरीजों को देखना है संक्रमण न फैले इसका ख्याल रखने के लिए मरीज की पूरी यात्रा इतिहास और उसका बुखार,सर्दी,खांसी और गले में खरास आदि की भी जानकारी लेना है। संदिग्ध मरीज को जिला अस्पताल या मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट करना है, बताया कि डेंटल क्लीनिक में परिजनों को एवं बाहरी व्यक्तियों को अनावश्यक प्रवेश न करने दिया जाये। डॉ राजीव वर्मा ने बताया कि डेंटिस्ट अपने को सुरक्षित रखते हुए समुदाय के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखेंगे।
डॉ अस्वनी सिंह ने डेंटल क्लीनिक को सेनीटाइज करने हेतु विस्तृत रूप से चर्चा किया। एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्साधिकारी से मिलकर एक पत्र के माध्यम से अपना धन्यवाद ज्ञापित किया एवं यह आश्वस्त किया कि किसी भी आपातकाल की स्थिति में जनपद के समस्त दंत चिकित्सक पूरी तैयारी और जिम्मेदारी से स्वास्थ विभाग के साथ उत्तर दायित्व निभाएंगे।
डॉ शैलजा कांत पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले समस्त चिकित्सकों को अपनी-अपनी क्लिनिक पर सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखने का सुझाव दिया। प्रशिक्षण में डॉ अमित सिंह डॉ मयंक चौबे डॉ दीपक सिंह, डॉ प्रशांत सिंह, डॉ फहद, डॉ एनएम त्रिपाठी, डॉ अंजनी त्रिपाठी, डॉ सारिका सिंह, डॉ ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ अबू हुजैफा डॉ अबु साद, डॉ शैलेश केशरवानी, डॉ असगर अली, डॉ अजीत सिंह, डॉ विशाल देववंशी डॉ आदित्य प्रजापति, डॉ अविनाश शर्मा, डॉ अमित शर्मा डॉ एनआई सिंह, डॉ फैजल, डॉ एमब असलम, डॉ प्रवीण उपाध्याय, डॉ संजीव कुमार यादव, डॉ ओमकार सिंह, डॉ असद अनीस, डॉ गुल हसन खान आदि उपस्थित रहे।

