अपना जिला

बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हुयी हत्या का खुलासा, 04 अभियुक्त गिरफ्तार

मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 26.10.2020 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना दक्षिणटोला पुलिस द्वारा मतलूपुर मोड़ के पास से दिनांक 13.10.2020 को बुजुर्ग महिला नाम ननकी देवी की गला रेत कर हुयी हत्या मामले में पंजीकृत मु0अ0सं0 240/20 धारा 324, 452, 419, 420, 467, 468, 120बी, 302 भादवि0 में प्रकाश में आये अभियुक्तगण जयराम पुत्र गंगा यादव, राजेश पुत्र जयराम, जितेन्द्र पुत्र सम्भू, लखिया देवी पत्नी जयराम निवासीगण भटकुआ पट्टी थाना दक्षिणटोला मऊ को गिरफ्तार कर कब्जे से आलाकत्ल एक अदद चाकू बरामद किया गया।
उल्लेखनीय है कि थाना दक्षिणटोला पर दिनांक 13.10.2020 केा एक बुजुर्ग महिला की गला रेत पर मारने में सम्बन्ध में सूचना मिली थी जिसकी तीन दिन बाद हास्पिटल में मृत्यु हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 240/20 धारा 324,452,120,302 बी भादवि0 बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था। बाद विवेचना उपरोक्त अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आया था जिन्हे आज मतलूपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया तथा धारा 419, 420, 467, 468 भदवि0 की बढ़ोत्तरी की गयी।
उपरोक्त अभियुक्तों से जब कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उन्होने बताया कि मृतिका के नाम से काफि सम्पत्ति है। जो हमारे नाम वसीयत की गई थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से उक्त मृतिका का छुकाव अपने बहन के लड़के के तरफ होने लगी थी जिसे हम लोगों को लगा की वह कुछ दिनो में वसियत बदल देगी। इसी लिए सम्पत्ति के लालच में हम लोगों ने उक्त मृतिका की हत्या कर दी। उक्त आलाकत्ल के बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 254/20 धारा 4/25 आयुद्य अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में
परमानन्द मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना दक्षिणटोला , उ0नि0 सरफराज खाॅ, म0आ0 प्रियंका यादव, म0आ0 संगम यादव, आ0 प्रेम कुमार यादव, आ0 प्रशांत शुक्ल (थाना दक्षिणटोला) शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *