अपना जिला

HOTAL में हुए मारपीट मामले में DIG के निर्देश पर मुकदमा दर्ज

० होटल में कमरा बुक करने के लिए हुआ मारपीट

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर belthararoad nagar स्थित hotal pratap in होटल प्रताप इन में कम कीमत पर कमरा बुक कराने के लिए दबाव बनाने के दौरान एक व्यक्ति ने होटल के स्टाफ के साथ मारपीट किया और जान से मारने की धमकी दी। दलित स्टाफ द्वारा विरोध करने पर मनबढ़ व्यक्ति ने होटल मालिक को भी जमकर गाली दिया और होटल बंद कराने की धमकी दी। साथ ही होटल का रजिस्टर भी फाड़ दिया। जिससे सहमे होटल स्टाफ सुनील कुमार ने लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। इस मामले में आजमगढ़ डीआईजी के निर्देश पर उभांव थाना पुलिस ने अरविंद यादव ग्राम टेकनपुरा निवासी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि मारपीट करने वाले व्यक्ति ने होटल बंद कराने की धमकी भी दी। विरोध करने पर होटल के रजिस्टर को भी फाड़ दिया। घटना के बाद सहमे होटल स्टाफ सुनील कुमार कई दिन तक ड्यूटी पर भी नहीं आया। उधर मामले में आरोपी अरविन्द यादव का कहना है कि मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाया गया है। मैं घटना स्थल पर था ही नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *