पुण्य स्मरण

शिक्षाविद्, राजनैतिक व सामाजिक पुरोधा रहे स्व. राममूर्ति पांडेय की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई

सादात/गाजीपुर। सर्वोदय इंटर कॉलेज हुरमुजपुर में शिक्षाविद् राजनैतिक व सामाजिक पुरोधा रहे स्वर्गीय राममूर्ति पांडेय की 19वीं पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। राजनीतिक व्यक्तित्व के धनी सामाजिक चिंतन उतना ही शिक्षाविद की भी परिभाषा को अलंकृत करने वाले स्वर्गीय पांडेय ने अपने जीवन काल में समय-समय पर सभी क्षेत्रों में कार्य किया जिसमें प्रधानाचार्य के रूप में बापू इंटर कॉलेज सादात को ही अपना समय बेहतरीन दिया उतना ही नहीं पंडित मदन मोहन मालवीय की तरह एक क्षेत्र को अच्छी शिक्षा देने के लिए डिग्री कॉलेज की स्थापना भी उनके द्वारा की गई जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के लोगों का सहयोग भी लिया गया विद्यालय परिवार की तरफ से आज 19वीं पुण्यतिथि पर जीवंतता प्रदान करने वाले महान व्यक्तित्व को स्मरण कर भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित कर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर चर्चा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिश्री पांडेय, कार्यक्रम मैं पूर्व के प्रधानाचार्य रामधनी विश्वकर्मा ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया किया इस कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह पारस नाथ पांडे अनिल कुमार सिंह विजेंद्र नाथ पांडेय सुशील कुमार सिंह राजेश पांडे एवं विपिन कुमार पांडे उपस्थित रहे कार्यक्रम में फौजदार सिंह यादव सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया संचालक एवं संयोजक विपिन कुमार पांडे एवं उपस्थित अभिभावक आगंतुक को प्रधानाचार्य रामजी पांडे ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *